फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बाद कश्मीर में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Thu, 07 Dec 2017 09:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के शहरों में बुधवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में भी गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। घाटी में आए 
विज्ञापन

भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है।

इस भूकंप का केंद्र थांग के उत्तर-पूर्व में 111 किमी दूर बताया जा रहा है। भूकंप के बाद लोग दहशत में आ गए और घर से बाहर निकलते नजर आए। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ शहरों में बुधवार रात 8:45 बजे करीब तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र ऋषिकेश से 90 किलोमीटर दूर रुद्रप्रयाग जिले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें