जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से भूकंप के हल्के झटकें महसूस किए गए हैं। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार के हताहत की कोई खबर नहीं आई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्के भूकंप के झटके लगे।
जिसके बाद लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग के अनुसार इसका केंद्र जमीन की सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। वहीं रिक्टर स्केल के पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई।
हल्के झटके में किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली। गौरतलब है कि इससे पहले भी जनवरी और फरवरी के महीनों में भूकंप रियासत में दस्तक दे चुका है।