फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः भूकंप से हिली जम्मू-कश्मीर की घरती, तूफान के साथ बारिश की आशंका

Wed, 09 May 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भूकंप के झटके महसूस किए गए - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कश्मीर में बुधवार शाम करीब सवा चार बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। जबकि इसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश इलाका था।

विज्ञापन


हालांकि कम तीव्रता वाले इस भूकंप में अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 112 किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम के करीब सवा चार बजे उन्हें अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए।

जिसके बाद डरे सहमें लोग फटाफट अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान सड़क पर भी अफरा-तफरा का माहौल देखा गया। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से कई राज्यों में भयंकर तूफान आने का अलर्ट जारी है।
विज्ञापन


वहीं अगर बात जम्मू-कश्मीर की करें तो भूकंप आने के बाद आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ देर में तेज हवाओं के साथ बारिश भी आ सकती है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें