फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में आने वाले हर वाहन की होगी स्कैनिंग

Sun, 25 Jan 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में आने वाले हर एक वाहन को स्कैनिंग करानी होगी। साथ ही हर एक वाहन पर तीसरी आंख की नजर भी रहेगी। लखनपुर टोल प्लाजा पर स्कैनर लगाने का निर्णय लिया गया है। सरकार के गठन होते ही इस प्रस्ताव के मंजूर होने की संभावना है।
विज्ञापन


साथ ही यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि हर किसी पर नजर रखी जा सके। राज्य में बढ़ते आतंकी हमले, क्राइम ग्राफ और गुड्स कैरियर में हो रही धांधली पर नकेल कसने के लिए ऐसा किया जा रहा है। बहुत जल्द इसे लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा।

लखनपुर के उपायुक्त मुश्ताक अहमद ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि टोल प्लाजा पर स्कैनर लगाने की योजना बनाई गई है। साथ ही यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कैनर लगने से बहुत से फायदे होंगे।
विज्ञापन


खासकर गुड्स कैरियर वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी। यदि कोई भी अवैध और प्रतिबंधित सामान लेकर जा रहा होगा तो वाहन स्कैन होने पर उसका पता चल जाएगा। इससे उक्त सामान को जब्त किया जा सकेगा। कुछ लोग अवैध रूप से रखे गए हथियारों को अपने साथ लेकर घूमते हैं और वारदातों को अंजाम देते हैं। स्कैनर लगे होने से हथियारों को पकड़ा जा सकेगा।

सीसीटीवी के होने से रियासत में आने वाले हर शख्स का रिकार्ड उपलब्ध हो जाएगा। टोल प्लाजा से निकलने वाला हर शख्स कैमरे की जद में होगा। इसकी मदद से किसी भी शरारती तत्व की पहचान की जा सकेगी और उसको पकड़ने में आसानी होगी। रिश्वत पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें