फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18.10 करोड़ रुपए की स्पोर्ट्स परियोजनाओं की ई-नींव रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में खेल ढांचे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलजी ने शुक्रवार को 18.10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न स्पोर्ट्स परियोजनाओं की ई-नीव रखने के साथ खेल गांव नगरोटा में सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ, भौर कैंप में मिनी स्टेडियम और पुरमंडल में प्ले फील्ड को स्थानीय युवाओं को समार्पित किया।
विज्ञापन

एलजी ने कहा कि सरकार खेल ढांचे के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेल ढांचे के आधुनिकीकरण में कई प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि गांव के खिलाड़ी को मंच मिले और वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को प्रतिनिधित्व करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल बजट 2386 करोड़ रुपये का है जो अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है। प्रदेश में कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर खेल गतिविधियों को भी बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स काउंसिल ग्रामीण विकास विभाग, पुलिस विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के साथ मिलकर खेलों को बढ़ावा देने पर काम कर रहा है। उप-राज्यपाल ने टोक्यो में देश के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मेडल जीतकर देश का गर्व बढ़ाने को कहा।
इन प्रोजेक्टों का शुभारंभ
खेल गांव नगरोटा में पांच करोड़ की लागत से सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ, एक करोड़ की लागत से भौर कैंप चट्ठा में मिनी स्टेडियम, दो करोड़ की लागत से पुरमंडल में प्ले फील्ड। मिनी स्टेडियम भौर कैंप बनने से क्षेत्र के पांच हजार युवाओं को लाभ मिलेगा, जिसमें क्रिकेट, वालीबॉल, कबड्डी जैसे खेल हो सकेंगे।
विज्ञापन

इन प्रोजेक्टों की रखी ई-नीव
एलजी ने छह करोड़ से तैयार होने वाले जम्मू यूनिवर्सिटी एथलेटिक ट्रैक। तीन करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम सुरनकोट, धराल और पीरई प्ले फील्ड में 55 लाख की लागत से लाइटिंग का काम शामिल है।
मीराबाई चानू और कोच विजय शर्मा की सराहना
जम्मू। सलाहकार फारुख खान ने ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मीराबाई चानू की सफलता के पीछे प्रदेश के कोच विजय शर्मा का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को तराशने में कोच की बड़ी भूमिका होती है। कोच विजय शर्मा ने मीराबाई चानू को ओलंपिक के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मीराबाई चानू की सफलता देश सहित प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें