जम्मू कश्मीर लद्दाख हाईकोर्ट के लिए ई-कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट कारगर साबित हो रहा है। प्रोजेक्ट के तहत कई तरह की सुविधाएं शुरू की गई हैं। जिसके तहत मामलों की सुनवाई आसान हो रही है। वकीलों और उनके क्लाइंट को समय पर अपने मामलों की जानकारी मिल रही है। हाईकोर्ट ने एसएमएस सर्विस भी शुरू की थी। जिसके तहत एसएमएस करने पर मामले की जानकारी मिलती है।
पिछले साल हाईकोर्ट ने 6,61,374 एसएमएस का जवाब दिया है। जबकि सहयोगी अदालतों में भी 2,32,235 एसएमएस का जवाब दिया गया। इसी तरह से हाईकोर्ट की वेबसाइट को हाईटेक बनाया गया है। यहां पर हाईकोर्ट से संबंधित आदेशों की लोगों को जानकारी मिल रही है। लोग कई तरह की सुविधाओं को सर्च कर रहे हैं। एसएमएस सर्विस के जरिए मामलों की जानकारी समय पर मिल जाती है।