फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ई बस सेवा एक हफ्ते से बंद, लोग हो रहे परेशान

Wed, 12 Mar 2025 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। स्थानीय लोगों की मांग पर यातायात विभाग की तरफ से जम्मू से पलांवाला तक ई बस सेवा शुरू की गई थी। इसका खौड़ की सीमावर्ती 25 पंचायतों के लोगों ने स्वागत किया था। लेकिन यह ई बस सेवा एक हफ्ते से बंद है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने ई बस सेवा जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि एक ई बस जम्मू से ज्यौड़ियां तक आती थी। वहीं दो बसें जम्मू से पलांवाला तक और दो बसें जम्मू से सेलांवाली तक वाया सोहल रोड चलती थीं। क्षेत्र के लोगों ने बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग की है। इस मामले में पलांवाला निवासी गुलबदन सिंह, प्रभात सिंह तथा बलभद्र सिंह ने कहा कि ई बस सेवा से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत थी। वर्तमान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें