फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आज से होगी शराब के ठेकों की ई-नीलामी, 18 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

Thu, 15 Apr 2021 12:42 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आबकारी विभाग के कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी रद्द। नई पालिसी से पारदर्शिता होगी सुनिश्चित, शराब ठेके आवंटन में होगी समानता।

 
विज्ञापन
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में शराब के ठेकों की ई-नीलामी आज से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 18 अप्रैल तक चलेगी। नीलामी के चलते कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी रद्द का दी गई है। ऐसे कर्मचारी जिन्होंने जरूरी काम के लिए रविवार से पहले छुट्टी के लिए आवेदन किया था। इनकी छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। नीलामी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।

विज्ञापन


नई आबकारी नीति प्रदेश में शराब ठेके के आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। नई नीति में केवल स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। यह एकाधिकार प्रदेश में पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा नकली शराब की बिक्री की  जांच के लिए न्यूनतम गारंटी राजस्व (एमजीआर) तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गांधीनगर अस्पताल में 16 से सर्जिकल सेवा शुरू, कोविड एसओपी का सख्ती से  होगा पालन
विज्ञापन


वर्ष 2020-21 के दौरान राजस्व 2019-20 में इससे अधिक था। आम लोगों से सुझाव मांगने के लिए पहली बार मसौदा नीति को सार्वजनिक क्षेत्र में रखा गया है। आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा ने बताया कि ई नीलामी की पूरी प्रक्रिया के लिए विभाग तैयार है।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क सुविधा का लाभ उठाए लोग
विभाग ने एक हेल्प डेस्क की सुविधा भी बोली दाताओं के लिए शुरू की गई है। विभाग ने लोगों को धोखेबाजों से सावधान रहने की अपील की है। किसी भी सहायता के लिए हेल्प डेस्क नंबरों  0191-244866 और 9796081001 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें