फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK में इस सत्र से ई-असेंबली प्रोजेक्ट की शुरुआत

Tue, 29 Sep 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा के  तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे सत्र में ई-असेंबली प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने दी। सत्र से पहले उन्होंने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक में सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन


विधानस सभा सेक्रेटरी मोहम्मद रमजान ने बताया कि आगामी सत्र ई-एसेंबली प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी और सदन की कार्रवाई को डिजिटलाइज़ करने का प्रयास किया जाएगा।

भले ही इस सत्र के दौरान 20 प्रतिशत ही सफलता प्राप्त होगी लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य के अन्य सत्रों में पेपर कल्चर खत्म कर दिया जाएगा।

सर्वदलीय बैठक में स्पीकर ने सभी सदस्यों द्वारा विवेकपूर्ण तरीके से जनता के हित के मुद्दों को उजागर करने के लिए तय समय का उपयोग करने का आग्रह किया।

राजनीतिक दलों की ओर से बिजनेस का समय बढ़ाए जाने पर कहा कि इस पर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में विचार किया जाएगा। स्पीकर ने कहा कि शून्य काल में अधिकारियों के उपस्थित रहने का सरकार को निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें