फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम हमले का दिया करारा जवाब; शक्ति का अवतर बनकर दुश्मन पर टूट पड़ीं महिला जवान

Fri, 23 May 2025 05:52 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार


ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ की महिला जवानों ने साहस दिखाते हुए दुश्मन की घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। पुरुष जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ीं इन वीरांगनाओं ने दुश्मन की कई चौकियां तबाह कर नारी शक्ति की मिसाल दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा सुरक्षा बल की महिला जवानों ने अपने साहस और नारी शक्ति की शानदार मिसाल कायम की। अखनूर सेक्टर में बीएसएफ की ये महिला जवान पुरुष समकक्षों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मन के इरादे पस्त करने के लिए डटी रहीं। बटालियन मुख्यालय में स्थानांतरित होने का विकल्प मिलने के बाद भी संघर्ष के मोर्चे पर डटी रहीं। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वीरेंद्र दत्ता ने इन महिला जवानों की खासी सराहना की है।

विज्ञापन

बीएसएफ हर हमले का देने को तैयार था माकूल जवाब
डीआईजी दत्ता ने कहा, बीएसएफ भारतीय पोस्ट पर हमला होने के हालात में हर तरह से इसका माकूल जवाब देने के लिए तैयार थी। जैसे ही दुश्मन ने हमला बोला, बीएसएफ ने भी ताबड़तोड़ जवाबी गोलाबारी की और इस दौरान हमारी महिला जवानों ने साबित कर दिया कि वे वास्तव में शक्ति का अवतार हैं।

उन्होंने आगे कहा, हमने अंधाधुंध गोलीबारी कर दुश्मन की आठ अग्रिम चौकियों को नेस्तनाबूद कर दिया। यहीं नहीं हमने उनके लॉन्चिंग पैड के साथ ही उनकी हवाई निगरानी प्रणाली को भी तबाह कर दिया। डीआईजी बीएसएफ दत्ता ने आगे कहा कि इस दौरान हमारी महिला कंपनी कमांडर ने पाकिस्तान की एक चौकी को पूरी तरह से उड़ा दिया।

महिला सैनिक लफ्ज से मिले छुटकारा, वर्दीधारी पुरुष से कहीं नहीं कमसांबा में एक बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि उन्हें महिला सैनिक शब्द से छुटकारा पाने की जरूरत है,क्योंकि ये महिला जवान वर्दीधारी पुरुषों से किसी भी तरह से कम नहीं हैं।

महिला सैनिक नहीं, सिर्फ 'सैनिक' कहिए; बोले बीएसएफ अधिकारी
उन्होंने खुलासा किया कि जब सीमा पार से गोलीबारी बढ़ी,तो महिला अधिकारियों को बटालियन मुख्यालय में स्थानांतरित होने का विकल्प दिया गया, लेकिन उन्होंने अपनी ड्यूटी ही जारी नहीं रखी बल्कि बखूबी अपने कर्तव्य का भी पालन किया। अधिकारी ने आगे कहा, मुझे खुशी है कि कोई भी महिला सैनिक पीछे नहीं हटी। वे सभी यहां अपनी ड्यूटी निभाने और अपनी काबिलियत साबित करने के लिए मजबूत इरादों के साथ डटी रहीं।
विज्ञापन

घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश की नाकाम
अधिकारी ने कहा, जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तान ने आठ मई को जब संघर्ष विराम उल्लंघन की आड़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की कोशिश की तो बीएसएफ ने 45-50 आतंकवादियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।

दुश्मन की चौकियों को नष्ट करने के लिए भारी मोर्टार फायर का इस्तेमाल किया। बीएसएफ उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एसएस मंड के मुताबिक, बीएसएफ ने गोलाबारी का असरदार जवाब दिया, दुश्मन की चौकियों को नष्ट कर आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश से रोक दिया।

बीएसएफ अधिकारी ने यह भी कहा कि इस हालात का सामना करने के लिए बल अच्छी तरह से तैयार थे। बताते चलें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। बाद में पाकिस्तान के डीजीएमओ के अपने भारतीय समकक्ष को किए गए कॉल के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर रजामंदी हुई।

यह खबर भी पढ़ें: 'पहलगाम हमले के असर से उबरने की कोशिश': खौफ के साए गुम हुए... लौट रही रौनक, लेकिन पुरानी रफ्तार अब भी दूर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें