कटड़ा। चैत्र नवरात्र पर इस बार सवा तीन लाख भक्तों ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। वहीं नवमी के दिन शाम छह बजे तक 18 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
पंजीकरण कक्ष के अनुसार बुधवार शाम चार बजे तक 15 हजार के करीब श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हुए थे, जबकि शाम छह बजे पंजीकरण कराने वालों का आंकड़ा 18 हजार पहुंच गया था। हालांकि अभी कक्ष बंद होने में काफी समय था। इससे पहले मंगलवार को 28600 भक्तों ने मां के चरणों हाजिरी लगाई थी। वर्ष 2022 में नवमी के दिन 31251 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं वर्ष 2023 के आखिरी नवरात्र पर 32185 भक्तों ने माथा टेका था। संवाद