फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में लश्कर के दो आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण, परिवार की अपील के बाद हुए राजी

Tue, 22 Dec 2020 06:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुलगाम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कुलमाग जिले के तांगदूना इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन

 

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने कुलगाम के तांगदूना गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर गांव की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था। इलाके में छिपे आतंकियों से सुरक्षाबलों ने आत्मसमर्पण करने की अपील की।

इस दौरान उनके परिजनों की भी मदद ली गई। दोनों आतंकियों ने हथियार छोड़कर सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों की पहचान यावर वागी और आमिर मीर के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें