फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों पर गाज: बच्ची से दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने पर डीएसपी का तबादला, विजयपुर एसएचओ निलंबित 

Fri, 22 Apr 2022 07:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, विजयपुर

सार

दुष्कर्म का मामला विजयपुर थाने पहुंचा तो वहां पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की। उसके बाद मामला क्राइम ब्रांच पहुंचा। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पूरी जांच की तो कुछ लोग दोषी पाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयपुर। ग्यारह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में क्राइम ब्रांच ने विजयपुर थाने में तैनात अधिकारियों की लापरवाही उजागर होने पर डीएसपी का स्थानांतरण किया है। वहीं एसएचओ को सस्पेंड किया गया है। एसएचओ के साथ कई अन्य अफसरों पर भी सस्पेंड की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब दुष्कर्म का मामला विजयपुर थाने पहुंचा तो वहां पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की। उसके बाद मामला क्राइम ब्रांच पहुंचा। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पूरी जांच की तो कुछ लोग दोषी पाए गए।

जिसके चलते डीएसपी का स्थानांतरण किया गया और थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया है। उनके साथ जो अधिकारी मिलीभगत में शामिल थे, उनपर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एसएसपी सांबा अभिषेक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और जो भी अधिकारी दोषी पाया गया, उनके खिलाफ  कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें