फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी, एसएचओ ने जमीन पर बैठ कर सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। एसएसपी रशिम वजीर के दिशानिर्देश पर जिले के टोड साड़ी में पुलिस-पब्लिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें डीएसपी हेडक्वार्टर इफ्तिकार अहमद और एसएचओ सुमित शर्मा ने कुर्सी-टेबल को छोड़ कर ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठक कर समस्याएं सुनीं। वहीं, आपसी तालमेल बनाए रखने और किसी संग्धि के देखे जाने पर तुरंत सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन

जिले के दूरदाराज इलाके टोड साड़ी में बुधवार को पुलिस-पब्लिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें डीएसपी हेडक्वार्टर इफ्तिकार अहमद और एसएचओ सुमित शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कुर्सी व टेबल को वहां से हटाने के निर्देश दिए और ग्रामीणों के साथ बिछाई गई दरी पर बैठ कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को पुलिस के साथ तालमेल बनाए रखने सहित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस चौकी या फिर पुलिस पोस्ट में देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें