निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामाले में आरोपियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह सहित कुल चार आरोपी न्यायालय के समक्ष ले जाया गया। न्यायालय ने निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह, अन्य तीन आरोपियों को 15 दिन की रिमांड पर भेजा है। इससे पहले आतंकियों के मददगार जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह की निशानदेही पर बुधवार को एनआईए की दो टीमों ने श्रीनगर के इंदिरा नगर, नौगाम व अन्य जगहों पर छापा मारा था।
जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने जिस डॉक्टर के घर पर दबिश दी है उसके बारे में बताया जाता है कि दविंदर ने आतंकी नवीद बाबू को कुछ दिनों के लिए वहां पनाह मुहैया कराई थी। छापेमारी के बाद एनआईए के आला अधिकारियों की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। जबकि पांच सदस्यीय टीम दूसरी टीम इस मामले में नए खुलासों के बाद जांच के लिए यहीं रुक गई है।