फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तान से भेजी गई दो करोड़ की हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
हेरोइन के साथ गिरफ्तार नशा तस्कर: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- पुंछ में एलओसी के पास रहने वाले गुलजार नरवाल से पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस ने दो करोड़ की हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को नरवाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी गुलजार हुसैन पुंछ जिले के बगयालधड़ा का रहने वाला है। यह इलाका नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटा है। आशंका है कि नशे की खेप पाकिस्तान से भेजी गई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुलजार के पास से एक किलो 230 ग्राम हेरोइन बरामद जब्त की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी हेरोइन की खेप पुंछ से ही लेकर आया। इस खेप को पंजाब पहुंचाया जाना था। गुलजार को नरवाल में एक व्यक्ति से मिलना था, जो इसे लेकर आगे जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में 20 दिन में हेरोइन तस्करी का तीसरा बड़ा मामला
बता दें कि पिछले 20 दिन में जम्मू में नशे की खेप बरामद करने का यह तीसरा बड़ा मामला है। इसके पहले बस स्टैंड जम्मू से करीब 32 करोड़ रुपये, एक अन्य मामले में एक करोड़ की हेरोइन बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें