चंडीगढ़ में आरोपी नशा तस्कर की संपत्ति को अटैच करने के बाद नरवाल पुलिस स्रोत पुलिस
जम्मू। पुलिस ने नशा तस्करी में राजीव नगर निवासी आरोपी सूरज कुमार की चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में करीब 31 लाख रुपये की संपत्ति को अटैच किया है। आरोपी ने नशे के कारोबार से अर्जित कमाई से संपत्ति खरीदी थी।
बाहु फोर्ट थाने में एनडीपीएस के तहत एक एफआईआर दर्ज थी। जांच के दौरान के पुलिस को पता चला कि बापू धाम कॉलोनी सेक्टर-26 में आरोपी का मकान है। इसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं बल्कि उनकी संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील है कि अगर कहीं भी नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें।
सात मई को 92.70 लाख का मकान किया था अटैच
सात मई को पुलिस ने बाग-ए-बाहु थाने में दर्ज एफआईआर की जांच के बाद चंडीगढ़ में करीब 92.70 लाख रुपये की संपत्ति अटैच की थी। नरवाल निवासी अरुण सिंह को 5.61 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। शुरुआत में मामला छोटी बरामदगी का लग रहा था लेकिन जांच आगे बढ़ने पर बड़े नेटवर्क और पैसों के लेनदेन का खुलासा हुआ। पता चला कि सह आरोपी ऋषि सिंह जो फिलहाल चंडीगढ़ में रह रहा है, उसने नशा तस्करी से कमाए पैसों से सेक्टर-38ए में मकान खरीदा है।
चंडीगढ़ में आरोपी नशा तस्कर की संपत्ति को अटैच करने के बाद नरवाल पुलिस स्रोत पुलिस