गुलशन ग्राउंड में नवनियुक्त कांस्टेबलों के नियुक्तिपत्र सौंपने के कार्यक्रम को संबोधित करते उ
- फोटो : 40 हजार से अधिक लोगों ने झेली बिजली कटौती, सुबह से शाम तक हुए बेहाल
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की वर्दी देश के इतिहास में साहस, प्रतिबद्धता और उद्देश्य की अनूठी कहानी बयां करती है। जब भी आप वर्दी को पहनें तो याद रखें कि आप विरासत में एक नया गौरवशाली अध्याय जोड़ रहे हैं। जेके पुलिस की सेवा और सुरक्षा के आदर्शों पर हमेशा गर्व करें।
यह बातें जम्मू के गुलशन ग्राउंड में नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहीं। उन्होंने नए पुलिसकर्मियों से मातृभूमि की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए खुद को समर्पित करने का आह्वान किया और कहा कि वे इस बल की गौरवशाली विरासत को और मजबूत बनाएं। भावुक और प्रेरक अंदाज में उपराज्यपाल ने कहा कि आज कानून व्यवस्था और सुरक्षा की बदलती चुनौतियों पर विशेष जोर देने की जरूरत है।
तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थपथपाई पीठ
उपराज्यपाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आतंकवाद अपने आप नहीं चलता, इसे जिंदा रखने के लिए पैसा, नेटवर्क और पूरा सपोर्ट सिस्टम काम करता है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कानून की पूरी ताकत का इस्तेमाल कर आतंक की फंडिंग (स्रोतों) का पता लगाया जाए और उन्हें निष्क्रिय किया जाए। उपराज्यपाल ने नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के दौरान तस्करों और पैडलर्स के खिलाफ त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस की पीठ थपथपाई। पुलिस ने ड्रग्स के प्रवेश मार्गों को पूरी तरह से बंद (चोक) करने के लिए व्यापक और ठोस योजना तैयार की है। आने वाले दिनों में यह कार्रवाई और अधिक सख्त होगी।