फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल चार भगोड़े गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल यूनिट में दर्ज विभिन्न मामलों में भगोड़ों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे तीन छह-सात साल से फरार थे।
विज्ञापन

26 अप्रैल को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जम्मू जोनल यूनिट ने मंजूर अहमद बेग निवासी अनंतनाग को गिरफ्तार किया जो छह साल से फरार था। उससे 11.848 किलो चरस लखनपुर में बरामद की गई थी। इसके साथ ही अनंतनाग पुलिस की सहायता से आरोपी तस्कर मोहम्मद सलीम खान निवासी अनंतनाग को गिरफ्तार किया, जो पिछले साल से वांछित था। कुलगाम पुलिस की सहायता से छह वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी तस्कर तारिक अहमद गनी निवासी कुलगाम को गिरफ्तार किया गया। रियासी पुलिस की मदद से छह साल से फरार आरोपी तस्कर सुखदेव सिंह निवासी रियासी को काबू किया। लोकसभा चुनाव के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जम्मू जोनल यूनिट ने पांच बरामदगी कीं, जिससे 2.2 किलो हेरोइन, 11.355 किलो चरस और भारी मात्रा में साइकोट्रोपिक गोलियां जब्त की गईं। इन बरामदगी के सिलसिले में एनसीबी ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें