जम्मू। वांछित अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रखते हुए जीआरपी की विशेष टीम ने भगोड़े काका राम निवासी गांव बग्गा चक, पल्ली मोड़ तहसील और जिला कठुआ को गिरफ्तार किया है। वह पंजाब के होशियारपुर जिले में छिपा हुआ था।
उसके खिलाफ जीआरपी कठुआ में केस दर्ज थे। वह पिछले 28 वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था। काबू करने के बाद शनिवार को आरोपी को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठुआ की अदालत में पेश किया गया जहां आदेश के अनुसार उसे जिला जेल कठुआ में भेज दिया गया। जीआरपी जम्मू द्वारा पांच सप्ताह में निष्पादित किया गया सीआरपीसी की धारा 512 के तहत यह छठा वारंट है। ब्यूरो