फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के रियासी में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 16 Feb 2019 07:31 PM IST
Vikas Kumar भाषा/जम्मू
विज्ञापन
Arrest - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को एक ‘कुख्यात’ मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से ‘चरस’ बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के एक गश्ती दल ने भागा गांव के निवासी केसर राम को साल्दी गांव में संदिग्ध तरीके से घूमते हुए पाया और जांच के लिए उसे रोका। 

उन्होंने बताया कि उसके पास से 520 ग्राम चरस बरामद किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि राम कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ निरोधक एनडीपीएस कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें