जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में आईईडी विस्फोट के बाद नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान ने फायरिंग शाम चार बजे से अभी तक जारी है।
पाकिस्तान ने शनिवार को नौशेरा में बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) हमला किया, पाकिस्तानी सेना और आतंकी मिलकर भारतीय सीमा के अंदर आए और उन्होंने आईईडी लगा दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही सेना की इंजीनियरिंग कोर की बम निरोधक टीम वहां पहुंच गई। सर्च ऑपरेशन के बाद कोर के मेजर चित्रेश बम को निष्क्रिय कर रहे थे, तभी उसमें विस्फोट हो गया। इससे मेजर शहीद हो गए और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह बम आतंकवादियों द्वारा लगाया गया था। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी से करीब 1.5 किलोमीटर अंदर यह धमाका हुआ।