फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बडगाम में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 325 किलोग्राम चरस बरामद

Thu, 16 Oct 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में बडगाम पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 325 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने इस संबंध में दो नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया और यह पता लगाने के लिए कि इस रैकेट के तार आगे कहां-कहां जुड़े हुए हैं, के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी बडगाम निखिल बोरकर ने कहा कि एक विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए चाडूरा पुलिस को गुलाम रसूल वानी, मोहम्मद अल्ताफ वानी और गुलाम नबी वानी निवासी चित्रु डंगरपोरा के बारे में एक गुप्त सूचना मिली, जिन्होंने अपने घर में बड़ी मात्रा में चरस जैसा पदार्थ छिपा रखा था।
एसएसपी ने बताया कि प्रथम श्रेणी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की देखरेख में चाडूरा पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने उक्त स्थान की तलाशी ली। अभियान के दौरान लगभग 325 किलोग्राम चरस से भरे 27 नायलॉन बैग बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें