फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में उपजिला अस्पताल में पड़ा मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उपचार के बाद बताया- नशे के ओवरडोज से हुई हालत खराब
विज्ञापन

युवक की जेबों की तलाशी लेने पर एक सिरिंज बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। उपजिला अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से दहशत फैल गई। डॉक्टरों के मुताबिक यह युवक नशे में था। अस्पताल कर्मियों ने युवक को फर्श पर पड़ा देखा तो उपचार के लिए तुरंत इमरजेंसी वार्ड में ले गए। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से एक सिरिंज बरामद हुई।
युवक की पहचान शुभम कुमार निवासी देओली के रूप में हुई है। उधर, डाक्टरों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि किसी गाड़ी में अज्ञात लोग उस युवक को अस्पताल में फेंक गए थे। डाक्टरों का कहना है कि नशे के ओवरडोज के चलते युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी योगेश्वर शर्मा का कहना है कि चिट्टे के चंगुल में युवा पीढ़ी फंसती चली जा रही है। नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए समय-समय पर गांव-गांव जाकर युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। अखबार में पढ़ते हैं कि चिट्टा तस्कर पकड़ा गया। फिर कुछ दिन बाद पकड़ा गया व्यक्ति जमानत पर छूट भी जाता है। सरकार नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाए, ताकि नशे का कारोबार करने वालों में डर बन सके। उन्होंने कहा कि चिट्टे की तस्करी करने वाले को जमानत नहीं, बल्कि 6 माह का कठोर कारावास मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें