फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह अस्पताल में कोरोना के 3 मामले आने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर ने संक्रमितों को होम क्वारंटीन रहने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। उपजिला अस्पताल में शुक्रवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने पर क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इन तीनों को डॉक्टरों ने घरों में ही क्वारंटीन रहने को कहा है। साथ ही सभी एसओपी का पालन करने की हिदायत दी है।
जानकारी के अनुसार उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए आए तीन लोग कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। डाक्टर ने उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों कोरोना संक्रमित लोग गांव बजीरू चक्क, सेहोड़ा और बाड़ी ब्राह्मणा के हैं। इनमें एक 14 वर्षीय किशोरी, एक 23 वर्षीय युवक और एक 42 वर्षीय महिला शामिल है। शुक्रवार को सरकारी अवकाश था और छुट्टी के दिन कम लोग ही इलाज के लिए अस्पताल आए थे। लेकिन, छुट्टी के दिन तीन मामले आना चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीएमओ शमीम चौधरी व डॉ. राजीव भगत का कहना है कि बिश्नाह उपजिला अस्पताल में कोरोना को लेकर हर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समय को देखते हुए अस्पताल इस महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें