जम्मू। झज्जर कोटली में दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। अभी कुछ दिन पहले भी एक युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। मृतक नगर का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार संजय सिंह(18) दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान उसे गहराई का पता नहीं चल पाया और डूब गया। उसके दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से शव को बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।