जम्मू। शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। कानाचक क्षेत्र में एक युवक की नहर में डूबने से और डिग्याना इलाके में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी अनुसार सुआ 1 के पास नहर में नहाते हुए साहिल शर्मा नाम के युवक की मौत हो गई। पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने की वजह से वह डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है कि युवक खुद पानी में गिर गया, वह नहा रहा था या फिर उसे किसी ने गिराया। इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उधर, शहर के डिग्याना इलाके में देविंदर सिंह नाम के व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। देविंदर सिंह अपनी स्कूटी पर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी फिसल गई। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा होने के बाद उन्हें उपचार के लिए जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरोे