घाटी में लगातार बढ़ते हमलों से अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत अमरनाथ यात्रा मार्गों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी ताकि आतंकियों की किसी भी प्रकार की गतिविधि की समय रहते जानकारी हासिल की जा सकेगी।
सीआरपीएफ के डीजी राजीव राय भटनागर ने बताया कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बेस कैंप, आधार शिविरों तथा पूरी यात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी रहेगी। श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरा पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए सभी एजेंसियां तालमेल के साथ काम करेंगी। हर चुनौती से निबटने के लिए पूरी तैयारी है।
यात्रा की सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अतिरिक्त कंपनियों का भी बंदोबस्त हो चुका है। घाटी में बढ़ रहे आतंकवाद और उभर रही कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां बेहतर ताल मेल के साथ काम कर रही हैं ताकि आतंकवाद को खत्म और कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। कहा कि घाटी में जैसे भी हालत हों वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं।