फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में देखा गया ड्रोन, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

Sun, 05 Oct 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के गांव नंगा और पलोटा में शुक्रवार रात ड्रोन की हलचल देखी गई। इसके बाद रातभर पुलिस अलर्ट पर रही। शनिवार सुबह पुलिस की एसओजी ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

रक्षा सूत्रों से मिल जानकारी के अनुसार कि रात को ग्रामीणों ने आसमान पर ड्रोन जैसी हलचल देखी और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई। सुबह की किरण के साथ ही नंगा और पलोटा गांवों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया ताकि ड्रोन से कहीं कोई संदिग्ध वस्तु न गिराई गई हो। इस से पहले 28 सितंबर को कुरालियां गांव में ड्रोन की हलचल देखी गई थी जिस पर बीएसएफ और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। सुरक्षाबलों को कोई चीच हाथ नहीं लगी थी। अब भी दोपहर तक चलाए गए तलाशी अभियान में पुलिस को कोई वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें