फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर की बेटी ने डीआरएनबी परीक्षा में किया टॉप, मिला स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बनतालाब। रूपनगर की डॉ. प्रियंका परिहार ने स्त्रीरोग चिकित्सा विज्ञान की अखिल भारतीय डीआरएनबी परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल कर जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है। ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रतिष्ठित एनबीईएमएस राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू की पूर्व छात्रा डॉ. प्रियंका ने यहीं से एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई की। इसके बाद नई दिल्ली के धर्मशिला नारायणा अस्पताल से सुपरस्पेशलिटी प्रशिक्षण लिया और अक्टूबर 2025 की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें