फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से मिलेगा घर बैठे लर्नर लाइसेंस

Wed, 25 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल महीने के बाद रियासत भर में परिवहन विभाग से मिलने वाली सुविधाएं आनलाइन हो जाएंगी। इसके लिए जरूरी ढांचे और प्रक्रिया को पूरा करने का काम शुरू कर दिया गया है। काम जोर-शोर से चल रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
विज्ञापन


लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के पंजीकरण सहित अन्य सुविधाओं की फीस जमा कराने के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आनलाइन सेवाएं शुरू होने के बाद राज्य दिल्ली से भी जुड़ जाएगा। देश में कहीं भी बैठकर लोग अपनी जानकारी ले सकते हैं।

लर्नर लाइसेंस, पक्का लाइसेंस, टोकन फीस, वाहनों का रूट परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट सहित अन्य कई तरह की सुविधाएं लेने के लिए लोगों को अभी फिलहाल आरटीओ कार्यालय में जाना पड़ता है। काम कराने के लिए लाइनों में घंटों खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन


ऐसा होने से आरटीओ कार्यालय में एजेंटों का बोलबाला रहता है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। ऐसा विभाग का भी मानना है। इसलिए अब आनलाइन सेवाएं शुरू की जा रही हैं। आरटीओ, जम्मू अश्विनी खजूरिया ने बताया कि इसके लिए बुनियादी ढांचे को स्थापित करने पर काम चल रहा है।

सूचना विभाग की मदद से संचार नेटवर्क को स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए आरटीओ कार्यालय में ढांचा भी स्थापित किया जा रहा है। लोग अपने घरों में बैठक कर ही सभी तरह की फीस भर सकते हैं। सभी तरह की सुविधाओं के लिए आवेदन आनलाइन कर सकते हैं।

इससे समय की बचत होगी और लोगों को आरटीओ कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। लोग अपने वाहनों से जुड़ी हर तरह की जानकारी ले सकेंगे। ऐसा होने से राज्य परिवहन विभाग केंद्रीय परिवहन मंत्रालय से भी जुड़ जाएगा।
विज्ञापन


इन सुविधाओं को शुरू करने के लिए कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि इस सुविधा को बेहतर तरीके से शुरू किया जा सके और चलाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें