हर साल जनवरी माह में आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दो-तीन दिन के भीतर इसके आयोजन का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
परिवहन, पुलिस, यातायात विभाग मिलकर इसका आयोजन करेंगे, लेकिन इस बार जागरूकता लाने के लिए दो से तीन नई आधुनिक और नई गतिविधियों को सप्ताह में शामिल किया जा सकता है, जिसका लोगों पर अधिक असर पड़े।
इसमें सोशल मीडिया से लोगों को जोड़ना और ज्यादा स्कूल कालेजों के विद्यार्थियों को जोड़ा जा सकता है। पिछले साल 11 जनवरी से यह सप्ताह शुरू हुआ था।
आरटीओ अश्विनी खजुरिया का कहना है कि हमारी कोशिश है कि कुछ नया किया जाए, जिससे वाहन चालकों को नियमों का पालन करना सिखाया जाए।
एसएपी ट्रैफिक मोहन लाल ने भी बताया है कि इस बार सड़क सुरक्षा सप्ताह में कुछ नया होगा। बहुत जल्द उच्च स्तरीय बैठक होने वाली है।