फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बिजबिहाड़ा और अवंतीपोरा में चालकों को पीटा

Wed, 03 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर में ह‌िंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू के आयल टैंकर चालकों की हालत बहुत ही खराब हो गई है। नुकसान के साथ उन्हें चोटें भी झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात को बिजबिहाड़ा और अवंतीपोरा में प्रदर्शनकारियों ने आठ टैंकर चालकों को पकड़ा और टैंकर से बाहर निकालकर पहले उन्हें अपमानित किया और फिर बुरी तरह से पीटा गया। प्रदर्शनकारियों ने आवाजाही बाधित करने के लिए जेसीबी से सड़क तक उखाड़ दी है। 

जानकारी के अनुसार उधमपुर के दो चालक घाटी की ओर टैंकर लेकर जा रहे थे और 6 चालक श्रीनगर के थे, इन्हें भी नहीं बख्शा गया। आल जेएंडके टैंकर आनर्स एसोसिएशन के प्रधान आनन शर्मा ने बताया कि चालकों की ओर से उन्हें फोन पर बात कर मदद मांगी गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन हजारों की भीड़ में चालकों को वहां से निकालना मुश्किल था। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस भी तमाशा देखती रही। 
विज्ञापन


प्रधान के मुताबिक चालकों के बताए अनुसार आवाजाही बहाल न हो सके, इसके लिए जेसीबी की मदद से सड़क ही उखाड़ दी गई है। ऐसे हालत में टैंकर चालकों की जान जोखिम में बनी हुई है। उनके चालक अवंतीपोरा में टैंकर रोककर सुरक्षा मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई मदद के लिए आगे नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें