फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक कर रहा था मोबाइल पर बात ओवरलोड़ बस पलटी, साठ यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। बल्ली गुलाबा में ओवरलोड मेटाडोर चालक के मोबाइल पर बात करने से संतुलन खोने पर वह सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 60 लोग घायल हो गए। 18 को सरकारी मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। घायलों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को गांव बल्ली गुलाबा से गांव माजामा में लोग शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में भाग लेने मेटाडोर से जा रहे थे। इस बीच चालक के मोबाइल पर बात करने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चारों ओर चीखने-चिल्लाने की आवाजें आनी लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को उप जिला अस्पताल में दाखिल किया। सभी घायल गांव बल्ली गुलाबा के निवासी बताए जा रहे हैं। डाक्टरों ने गंभीर 18 सवारियों को जीएमसी रेफर कर दिया। इसमें शशि देवी, राहुशी शर्मा, सुनीता देवी, विद्या देवी, जयपाल, तरसेम लाल, सुनील कुमार, वरुण, कुषण लाल, रजत, रुही शर्मा शामिल हैं। अन्य घायलों का उप जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।
ओवरलोड का आलय यह था कि सवारी छत पर भी बैठी थी।
60 घायलों के एक साथ आने से मची अफरा-तफरी
अखनूर उप जिला अस्पताल में 60 घायल सवारियों के आने का मंजर काफी दर्दनाक था। अस्पताल में जगह जगह घायलों के रोने और चीखने की आवाजें आ रही थी। चिकित्सक और अन्य सभी को प्राथमिक उपचार देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें