सांबा। जिला के घगवाल पंचायत की ओर से सफाई अभियान शुरू किया गया। एसडीएम राकेश शर्मा ने अभियान को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर तहसीलदार हरजीत सिंह, पुलिस थाना प्रभारी सुुधीर सदोत्रा भी साथ थे। सफाई अभियान में पंचायत के सरंपच-पंच व पुलिस के जवान मुख्य रूप से उपस्थित थे।
पंच रमन शर्मा ने बताया कि कस्बा घगवाल को साफ सुथरा बनाने के लिए पंचायत के सदस्य अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं ताकि घगवाल को क्लीन और ग्रीन बनाया जाए। उन्होंने बताया कि एसडीएम कार्यालय से शुरू किया गया सफाई अभियान नृसिंह मंदिर के गेट तक चला। हर आने जाने वालों को पॉलिथिन का इस्तेमाल न करने के बारे में जागरूक किया गया। गंदगी डस्टबिन में डालने को कहा गया। स्थानीय सरंपच सुदेश कुमारी ने भी लोगो को जागरूक किया।