सांबा। कस्बे के ऐतिहासिक किले में शनिवार को सिविल सोसायटी के अनुरोध पर उद्योग संघ ने वाटर कूलर लगवाया है। परिसर में पीने के पानी की सख्त जरूरत थी। बड़ी संख्या में लोग किले में आते हैं। पेयजल की किल्लत पर यूवी फिल्टर के साथ-साथ पेयजल कूलर भी लगाया गया हैं।
इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पवन कोहली, थानेदार दीपक जसरोटिया के साथ सिविल सोसायटी के अध्यक्ष अमरदीप सिंह आदि ने उद्घाटन किया। सिविल सोसायटी के अध्यक्ष अमरदीप सिंह ने विजय अग्रवाल को धन्यवाद दिया व भविष्य में भी अन्य परियोजनाओं का अनुरोध किया। समारोह में नपा उपाध्यक्ष रजनी संब्याल, इंदु संब्याल, संजय पाधा, विनोद सिंह सभी पार्षद, शिवचरण सिंह, जगदीप सिंह, सुरजीत सिंह, सतपाल पावा ओम संब्याल, अनुपम सिंह, विकेश अंबा, सुरिंदर मिश्रा, सुनील थप्पा, राकेश सिंह, अनिल चौधरी, विनोद शर्मा, कुलदीप सिंह, मुनीश अबरोल अनिल मनकोटिया और रणवीर सिंह आदि उपस्थित थे।