सांबा। जल शक्ति विभाग के दैनिक वेेतन भोगी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। इसको लेकर लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल पर गए वेतनभोगियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे।
दीपक कुमार, कालू, पिकीं, विजय आदि ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में कोई भी सरकार आई हो, उन्होंने दैनिक वेतनभोगियों के बारे में कुछ नहीं सोचा है। उन्हें अपने परिवारों का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। आज छह वर्ष का बकाया वेतन ही नहीं दिया गया है। ऐसे में वह लोग अपनी जीविका कैसे चलाएंगे। हड़ताल के चलते लोग भी परेशान हो रहे हैं। क्षेत्र में पेयजल की किल्लत बढ़ती जा रही है। लोगों ने जम्मू-कश्मीर सरकार से अपील की है कि हड़ताल पर गए लोगों की मांगों को पूरा किया जाए। संवाद