फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगोर में पांच दिन से जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। गगोर में जल शक्ति विभाग की तरफ से पांच दिन से पानी की आपूर्ति न किए जाने के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के बबलू कुमार, रमेश कुमार, दीपक आदि लोगों ने बताया कि हम लोग को पांच दिन से पानी की आपूर्ति नहीं मिलने से कई प्रकार की परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। सिर्फ आश्वासन ही दिया, जिस कारण हम लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। गर्मी होने के कारण पानी की बहुत जरूरत हो रही है। उसके बावजूद भी हम लोगों को जल शक्ति विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति नहीं दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति दी जाए, ताकि हम लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सके। अगर विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
-----
जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। क्योंकि मोटर पंप में तकनीकी खराबी आने के कारण पानी की आपूर्ति में देरी हो रही है, लेकिन जल्द ही गांव में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सजाद गुप्ता, जेई, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें