घगवाल। तहसील के छन्न मतलोनी निवासी बोद राज पुत्र थोडू राम ने घगवाल पुलिस थाने में मामला दायर करवाया है कि उनकी 60 वर्षीय पत्नी मंगलवार शाम को घर के बाहर से लापता हो गई है। पत्नी की दिमागी हालत कमजोर है। सभी जगह खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं लगा।