ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव जोगवां, बरडोह और कलह में लगे हैंडपंपों को ठीक नहीं करने तथा आधार कार्ड नहीं बनने को लेकर लोगों में रोष है। लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन को प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
बुधवार को इस संबंध में गांव जोगवां की वार्ड-4 में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में एक बैठक हुई। इसमें लोगों ने कई परेशानियों के बारे में अवगत कराया। इसमें क्षेत्र में खराब पडे़ हैंडपंपों को जल्द ठीक कराना और आधार कार्ड मुहैया कराना शामिल रही। सुदेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस विषय में जल्द एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से भेंट कर समस्याओं को जल्द हल करने के लिये कहा जाएगा। बैठक में पंच अशोक कुमार, अनिल कुमार, नंबरदार चुनी लाल, हंस राज, फीम राम, हैप्पी कुमार, प्रकाश चंद, दीपक कुमार, रोशन लाल और अन्य लोग रहे। संवाद