रामगढ़। महाल अड्डा में बुधवार को एक युवती का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के साथ फंदे से लटका पाया गया। उसकी पहचान रविंदर कौर पुत्री बलवीर सिंह, निवासी महाल अड्डा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को पुलिस को उसके परिजनों ने सूचित किया कि उनकी बेटी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आईओ अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम महाल अड्डा पहुंची और शव को नीचे उतारा व सीएचसी रामगढ़ में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने 170 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद