फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानी मंडी में पांच दिन से चल रही पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। गुड़ा सलाथिया की सानी मंडी में पिछले पांच दिनों से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। लोग पानी का टैंकर खरीदने को मजबूर हैं। इससे लोग काफी परेशान हैं। सानी मंडी का प्रतिनिधिमंडल समस्या के हल के लिए जलापूर्ति विभाग के अधिकारी सेजल गुप्ता से मिला। गुप्ता ने समस्या के हल का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नायब सरपंच मोंटी सलाथिया ने बताया कि सानी मंडी में पानी की भारी किल्लत चल रही है। लोगों को टैंकर खरीदकर जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। इस संबंध में कई बार विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। इसके चलते मंगलवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल विभागीय अधिकारी से मिला और उन्हें समस्या के बारे में बताया। इस मौके पर करनैल सिंह सलाथिया, रणजीत सिंह सलाथिया, मोहिंदर सिंह, हरबंस सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें