अखनूर। कस्बे के मुख्य ट्यूबवेल में दो सप्ताह से मोटर जल जाने से कई वार्ड और मोहल्ले में जलापूर्ति की किल्लत है। लोगों में जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष है।
कस्बे के मुख्य ट्यूबवेल में दो सप्ताह से मोटर जली है। इस कारण इस भीषण गर्मी में लोगों को पानी से वंचित रहना पड़ रहा है। छह सौ परिवार को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय विजय कुमार ने बताया दो सप्ताह से पानी की किल्लत बनी है। जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। केवल कुमार ने बताया कि क्षेत्र के छह सौ परिवार को पानी की आपूर्ति के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी मोटर ठीक नहीं की गई। जल शक्ति विभाग के एक्सईएन ब्रहा ज्योत ने बताया कि शीघ्र ही मोटर ठीक करके पानी की आपूर्ति सुचारु की जाएगी। संवाद