फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: डीआरडीओ अस्पताल में 313 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई

Fri, 21 May 2021 09:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

कोरोना से जंग के लिए जीएमसी के आपातकालीन चिकित्सा विभाग में 100 बेड का अतिरिक्त प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही चोपड़ा नर्सिंग होम में भी 100 बेड की सुविधा शुरू कर दी गई है। पिछले दो दिनों में 200 बेड की क्षमता बढ़ाई गई है। इस बीच डीआरडीओ के 500 बेड के कोविड अस्पताल के लिए 313 पदों पर नियुक्ति होगी। अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए भर्ती होगी। इसके लिए जीएमसी ने विज्ञापन जारी किए हैं। 

विज्ञापन


राज्य सरकार लगातार बेडों की क्षमता बढ़ाने में जुटी हुई है। इसके तहत ही चोपड़ा नर्सिंग होम व इमरजेंसी ब्लाक में बेड बढ़ाए गए हैं। अगले कुछ दिनों में डीआरडीओ का 500 बेड का अस्पताल भी शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

वहीं, जीएमसी ने डीआरडीओ अस्पताल में अनुबंध के आधार पर 313 पदों की नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन में कहा है कि प्रारंभ में एक साल के लिए नियुक्ति होगी। अधिकतम तीन साल तक सेवा में बने रह सकते हैं।
विज्ञापन


मेडिकल अफसर के 35 पदों के लिए साक्षात्कार 24 मई को सुबह 11 बजे जीएमसी के कमेटी रूम में होगा। इसके साथ ही नर्सिंग सुपरवाइजर के 16, जूनियर स्टाफ नर्स के 195, फार्मासिस्ट के 47, लैब टेक्नीशियन के 12 व एक्स-रे टेक्नीशियन के आठ पदों पर भी भर्ती होगी। इन पदों के लिए आवेदन 23 मई तक किए जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- आतंकवाद विरोधी दिवस: आईजी ने कहा- हमारा मकसद घाटी में आतंकवाद को समाप्त करना है

विज्ञापन

कोरोना से जुड़े सीरम आईएल-6, फरिटिन, डी-डिमर, एबीजी, सीआरपी आदि जांच के लिए दर तय करने हेतु डिवकॉम डॉ. राघव लंकर ने कमेटी गठित की है। कमेटी में एडिशनल कमिश्नर, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, जीएमसी बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष को रखा गया है। समिति से 21 मई तक सिफारिश देने को कहा गया है। डिवकॉम ने कहा कि इन जांच की दर को निर्धारित किया जाना जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें