कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव डॉ केपी कृष्णन ने आज जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को कौशल विकास योजना के तहत चल रहे प्रयासों, कौशल उन्नयन और नए कौशल प्रदान करने की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।
राज्यपाल ने इस दौैरान जम्मू-कश्मीर के त्वरित विकास की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ यहां के लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं में कौशल विकास की जरूरत जताई ताकि बाजार में रोजगार की जरूरतों के अनुसार युवा वर्ग कुशल बने।