भठिंडा-जम्मू गैस पाइपलाइन की प्रतिष्ठित परियोजना के लिए अभी डीपीआर तैयार नहीं है। विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान नेकां सदस्य अजय कुमार सडोत्रा के सवाल के जवाब में उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने यह जवाब दिया।
मंत्री ने कहा कि करीब पंद्रह दिन वाले मंत्रालय का प्रभार संभालने पर उन्हें पता चला कि अभी भठिंडा-जम्मू गैस पाइपलाइन की डीपीआर ही तैयार नहीं है। वन्य जीव विभाग और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से भी एनओसी लेनी है। उन्होंने कहा कि तीन महीने में डीपीआर से लेकर विभागों से एनओसी लेने और भूमि अधिग्रहण का काम शुरू कर छह महीने में इस काम को पूरा करेंगे।
वहीं नेकां सदस्य अजय कुमार सडोत्रा ने कहा कि जब डीपीआर ही तैयार नहीं है तो फिर भूमि अधिग्रहण किस आधार पर होगा। इस पर मंत्री ने कहा कि वसीयत में उन्हें काफी कुछ गलत मिला है। उसे सही करने में वक्त तो लगेगा ही।