फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों अंधेरे में डूबे 15 घंटे तक बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सीमावर्ती गांव नंदपुर, जेंडरा, दग छनी, रामगढ़, कमोर कैंप, रंगूर कैंप, खोड सलारया, कोटली मटकालिय, अवताल, कमोर, चक छटाका, हिरा चक और महाराज पुर में बुधवार शाम को अचानक चली तेज हवा और बारिश से बिजली गुल हो गई। पूरे रामगढ़ क्षेत्र में लगभग 15 घंटों तक बिजली गुल रही। इस वजह से सीमावर्ती गांवों के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बारिश और थोड़ी सी आंधी तूफान से बिजली अक्सर गुल हो जाती हैं। पूरी रात बिजली न होने से क्षेत्र में बिजली से चलने वाली चारा काटने की मशीनें बंद रही और कोई काम काज नहीं हुआ। इससे क्षेत्र के किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की कि जल्द से जल्द क्षेत्र में ढीली पड़ीं बिजली की तारों की मरम्मत करें, ताकि क्षेत्र में किसानों और आम जनता को कोई परेशानी न हो। और आगे समय बरसातों का ही आ रहा है। क्षेत्र के किसान अभी थोड़े दिनों के बाद धान की फसल की तैयारियां शुरू कर देंगे। इसके अलावा किसान ओमप्रकाश चौधरी, मोहन सिंह भट्टी, भगवान चौधरी, तेजिंदर सिंह ,बलबंत सिंह, ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को इन दिनों पानी की जरूरत होती है। और जब भी बारिश के साथ आंधी तूफान आए तो बिजली कई घंटों तक गुल हो जाती हैं। इससे किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें