सांबा। बीती रात चली तेज हवा और बारिश से जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बिजली गुल रही। कई जगहों पर पेड़ गिरने से मार्ग बंद रहे। पेड़ों को काट कर हटाने पर रास्ता बनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार तेज हवाओं के साथ बारिश से सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठप रही। इसे दूसरे दिन दोपहर तक सुचारू किया गया। वहीं कस्बे की मंडी थलोरा में तेज हवाओं से बिजली के खंबे टूट गए। जगह जगह पर पेड़ गिरे मिले। लोगों ने पेड़ों को काट कर आने जाने का रास्ता बनाया। हालांकि, किसानों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा क्योंकि किसानों ने अपनी गेहूं की फसल को पहले ही समेट लिया था।