घाटी के लिए पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की सप्लाई भेजे जाने वालों टैंकरों पर पथराव जारी है। शुक्रवार को डेढ़ और टैंकरों पर भड़की हिंसा ने हमला किया और टैंकरों के शीशे तोड़ दिया।
आल जेएंडके ड्राइवर एंड क्लीनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के हौसले इतने बढ़ गए है कि वे पुलिस की मौजूदगी में पथराव कर रहे है और चालकों को नुकसान पहुंचा रहे है।
एसोसिएशन के महासचिव सुरिंद्र सिंह के मुताबिक घाटी में सप्लाई बहाल रखने को लेकर उनमें असमंजस बना हुआ है। सरकार की ओर से उन्हें जानबूझकर सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जा रही है।