फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की मौत पर भड़की हिंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों को बीच मुठभेड़ में तीन आतंकियों की मौत के बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी है।
विज्ञापन


तीन आतंकवादियों की मौत के बाद भड़के स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों के उपर पत्थर फेंके जिसमें सेना के कुछ जवान समेत लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को जब पुलवामा के हंजन गांव में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड चल रही थी तभी कुछ स्थानीय युवक आ इकट्ठा हो गए। ये युवक भारत विरोधी नारे लगा रहे थे और स्वतंत्रता की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पुल‌िस के चार जवान घायल

सूत्रों के मुताब‌िक प‌ुल‌िस ने पहले इन युवकों को हटाने की कोश‌िश की। ज‌िसे देखकर युवक उग्र हो गए और भारी पत्थरबाजी करने लगे।

भारी पत्थरबाजी होती देख पुल‌िस ने इन युवकों को त‌ितर-ब‌ितर करने के ल‌िए हवा कुछ गोल‌ियां भी चलाई। सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकार‌ियों के बीच कई जगहों पर भ‌िडंत की खबर आ रही है।

इस भ‌िडंत में सीआरपीएफ और पुल‌िस के चार जवानों समेत कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें